हिलको रे हिलको रे हिलको रे हिलको रे
आवारा भँवरे जो हौले हौले गाये
फूलों के तन पे हवाये सरसराएं
आवारा भँवरे जो हौले हौले गाये
फूलों के तन पे हवाये सरसराएं
हम्म कोयल की कुहू पपीहे की पीहू पीहू
जंगल में झींगर की झाँय झाँय
नदिया में लहरे आये बलखायें छलकी जायें
भीगे होंठों से वो गुनगुनाएं
गाता है साहिल, गाता है बहता पानी
गाता है ये दिल सुन सारेग मप धनि सारे
रात जो आये तो सन्नाटा छाये तो
दूर कहीं गुज़रे रेल किसी पुल पे
बाहों में लेके बच्चा माँ जो गाये न रे गाये
हिलको रे हिलको रे हिलको रे हिलको रे
मंगला रे मंगला रे चोरी चोरी बैया
हिलको रे हिलको रे हिलको रे हिलको रे
मंगला रे मंगला रे चोरी चोरी बैया
भीगे परिंदे जो खुद को सुखाने को
गाय भी, बैल भी गले में पड़ी घंटी
बरखा रानी बूँदों की पायल जो छनकाये
आवारा भँवरे जो हौले हौले गाये
फूलों के तन पे हवाये सरसराएं
हम्म कोयल की कुहू पपीहे की पीहू पीहू
जंगल में झींगर की झाँय झाँय
नदिया में लहरे आये बलखायें छलकी जायें
भीगे होंठों से वो गुनगुनाएं
गाता है साहिल, गाता है बहता पानी
गाता है ये दिल सुन सारेग मप धनि सारे
येये येये येये वोवो वोवो वोवो येये येये येये
येये येये येये वोवो वोवो वोवो येये येये हिलको रे